महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूल्या तय, शिंदे गुट में बनी सहमति

महाराष्ट्र को नई सरकार बनने के लगभग एक महीने बाद मंत्रिपरिषद के विस्तार को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को पद की शपथ लेने के बाद अब खबर ये आ रही है कि दो सदस्यों वाले महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द ही हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद के गठन को लेकर मंथन का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी शिंदे गुट के साथ सहमति बन चुकी है। सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच फॉर्मूला तय हो चुका है।दोनों दलों के भीतर मंत्रियों के नामों को लेकर अंदरुनी दिक्कत और खींचतान की बात सामने नहीं आई है। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि एकनाथ शिंदे गृह, वित्त और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभागों को अपने पाले में रखने के लिए अड़े हुए थे। जबकि इससे इतर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कई दबदबे वाले विभाग को अपने पास रखना चाह रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के सियासी संकट के बीच जब शिंदे गुट ने बगावत की उसके बाद से ही सारे खेल के केंद्र बिंदु में देवेंद्र फडणवीस ही नजर आ रहे थे। लेकिन बीजेपी ने चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे को सीएम बना दिया और फिर नाटकीय घटनाक्रम के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार में भी चौंकाने वाले फैसले लिए जा सकते हैं। कई नए चेहरों को शिंदे कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button