महागठबंधन ने जारी की 243 प्रत्याशियों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को मिला टिकट

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2020  के लिए महागठबंधन  ने 243 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल , कांग्रेस  और भाकपा माले के प्रत्याशियों का नाम है। इस लिस्ट में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा  के बेटे लव सिन्हा  को बांकीपुर  सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।शत्रुघ्न सिन्हा  के बेटे और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाीक्षी सिन्हा  के भाई लव  इस बार पटना की बांकीपुर सीट से भाग्य आजमाएंगे। कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वो पिछले तीन बार से इस सीट पर कब्जा जमाए BJP के धुरंधर नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन को चुनौती देंगे।

Related Articles

Back to top button