भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड, फाइनल में टेबल टेनिस टीम ने बनाई बढ़त

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वां राष्ट्रमंडल खेलो का आयोजन किया जा रहा है। 28 जुलाई से होने के बाद इन खेलों का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत भी इसके साथ-साथ कदम मिलाकर चल रहा है। उसके खाते में चौथे दिन कुल तीन पदक आए, जिसके बाद भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच गई। इसमें तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने सबसे ज्यादा सात मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि दो पदक जूडो में आए हैं। हालांकि सफर अभी बाकी है और भारत के कई बड़े इवेंट और खिलाड़ी अपनी शुरुआत करने के इंतजार में हैं। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली हार

भारतीय महिला हॉकी टीम को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड से 3-1 से हार झेलनी पड़ी है। भारत ने पहला मुकाबला घाना के खिलाफ 5-0 से जीता था लेकिन पूल ए के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

टेबल टेनिस फाइनल: साथिया ने दिलाई बढ़त, भारत 2-1 से आगे

शरथ कमल की हार के बाद स्कोर 1-1 हो गया था। लेकिन जी साथियान ने कोएन पैंग को 12-10, 7-11, 11-7 और 11-4 से हराकर भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया। भारत बस गोल्ड मेडल जीतने से एक जीत और दूर है।

Related Articles

Back to top button