बेंगलूरु: पीएम मोदी ने किया भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 वें सत्र का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस) में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 वें सत्र का उद्घाटन किया। विज्ञान कांग्रेस में इस बार का थीम ग्रामीण विकास: विज्ञान एवं प्रद्योगिकी हैै। 7 जनवरी तक चलने वाले इस विज्ञान कांग्रेस में कृषि क्षेत्र में हुए इनोवेशन्स प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां नोबल पुरस्कार विजेता भी सत्र को संबोधित करेंगे। यहां पर शोध पत्र भी पेश होंगे। देश भर के 150 एक्जीबीटर्स अपने उत्पादों और इन्वेंशन्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञान कांग्रेस के परिसर में इसरो, डीआरडीओ, सीएसआईआर, डीएई के पैवेलियन भी लगे हैं बता दें कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का पहला सत्र वर्ष 1914 में 15-17 जनवरी आयोजित हुआ था। पहले विज्ञान सत्र की अध्यक्षता तत्कालीन कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी ने किया था। पहले विज्ञान कांग्रेस में कुल 35 शोध पत्र पेश हुए थे। उस समय विज्ञान कांग्रेस के 105 सदस्य थे जो आज 16 हजार से अधिक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button