बीते 24 घंटों में 52,123 नए मामले, अब तक हो चुकी है 35 हजार मौतें

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को कोविड-19 मामलों की कुल संख्या का 15 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 52,123 नए मामले और 775 नई मौतें दर्ज हुईं। भारत अभी भी दुनिया में इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। देश में अब तक 15,83,792 मामले और 34,968 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 10,30,029 लोग ठीक हो हुए हैं। रिकवरी दर बेहतरी के साथ 64.50 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Back to top button