प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर, चस्पा किया गया नोटिस

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा जारी है। उनके बयान के बाद देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। ताजा मामला ये है कि नूपुर के बयान के खिलाफ प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।

दरअसल प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था और उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। अब इसी जावेद पंप के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रशासन बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी में है।

जावेद के घर पर चस्पा किया गया सामान हटाने का नोटिस

प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिस्पा कर कहा है कि आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोग अपना सामान वहां से हटा लें। इसके बाद अथॉरिटी अपनी कार्रवाई करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद के घर के बाहर ये नोटिस शनिवार रात को चस्पा किया गया है। यानी आज इस घर पर योगी सरकार का बुलडोजर चलेगा।

कौन है जावेद पंप

जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का निवासी है और पुलिस ने उसे हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया।

बता दें कि प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button