पीएम मोदी ने किया वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 का उद्घाटन

48 वर्षों बाद भारत में हो रहे वर्ल्ड डेयरी समिट ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से शुरू हो गया है। इस समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपला भी मौजूद रहे। इंडिया एक्स्पो सेंटर के 11 हॉल में डेयरी उद्योग से जुड़े कई विश्वस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। अलग-अलग हॉल के नाम भी गायों की विभिन्न प्रजातियों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें गीर, साहिवाल और मुर्रा आदि प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री जिस हॉल में डेयरी उद्योग महाकुंभ को संबोधित करेंगे, उसका नाम गीर हॉल है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं, इस लिहाज से एसपीजी ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही 3 हजार से अधिक पुलिस, पैरामिलिट्री, पीएसी के जवान लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button