पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी मिली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा खत्म होती नजर नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने हिंसा का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर लगा रही है। वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हिंसा फैलाने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। बंगाल में सोमवार शाम को एक भाजपा कार्यकर्ता की लाश मिलने से हडकम्प मच गया है।
हावड़ा के आमटा स्थित सरपोटा गांव में भाजपा कार्यकर्ता समातुल दोलुई का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया। दोलुई के परिवार और भाजपा नेताओं ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। हावड़ा भाजपा के अध्यक्ष अनुपम मुलिक ने बताया कि ‘दोलुई भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था और उसने अपने बूथ में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बढ़त दिलाई थी।




