पंजाब में कैबिनेट का विस्तार: ब्रह्म मोहिंद्रा ने ली सबसे पहले शपथ, 6 बार के हैं विधायक

कांग्रेस विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में चंडीगढ़ के राजभवन पहुंच गए हैं। पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने शनिवार को राज्‍यपाल के साथ मुलाकात की थी। इस मंत्रिमंडल में जहां कुछ नए चेहरे होंगे तो कई की छुट्टी होगी। माना जा रहा है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से करीबी रखने वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सबसे पहले पहले ब्रह्म मोहिंद्रा ने शपथ ली। वह 6 बार के विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button