नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्‍यागी ने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई

नोएडा में महिला से बदसलूकी का फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी थोड़ी देर में सरेंडर कर सकता है। श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई है। सरेंडर की अर्जी पर कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी। कोर्ट ने श्रीकांत पर दर्ज मुकदमों की डिटेल मांगी है। थोड़ी ही देर में पुलिस पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने वाली है। श्रीकांत त्यागी जिला कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें रेड मार रही हैं।

Related Articles

Back to top button