नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का इस्तीफा, 1 मई से सुमन बेरी संभालेंगे पदभार
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे केंद्रीय मंत्रीमंडल की नियुक्ती समिति ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। 30 अप्रैल 2022 से राजीव कुमार नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से कार्यमुक्त हो जाएंगे। फिलहाल उनके पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजीव कुमार की जगह सुमन बेरी नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे। बेरी 1 मई 2022 से अपना पद्भार संभालेंगे। फिलहाल उन्हें नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।