धान खरीद को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसानों का आंदोलन, करनाल में सीएम खट्टर के आवास का करेंगे घेराव

चंडीगढ़: पिछले 10  महीने से धरने पर बैठे पंजाब हरियाणा के किसान आज सड़कों पर उतरने वाले हैं। दोनों राज्यों के किसान धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने से नाराज हैं। किसान संगठन आज हरियाणा और पंजाब में विरोध प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा के किसानों ने ऐलान किया है कि वे प्रदर्शन के दौरान करनाल सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव करेंगे। किसानों ने हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों और बीजेपी सांसदों का भी घेराव करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार से ही जारी है, लेकिन आज किसानों का ऐलान देखते हुए काफी हंगामें के आसार हैं।

किसानों की नाराजगी की वजह केन्द्र सरकार का वह फैसला है जिसमें हरियाणा और पंजाब सरकार से कहा गया है कि सितंबर में हुई भारी बारिश की वजह से धान खरीदी फिलहाल रोक दे. इस फैसले के मुताबिक भारी बारिश की वजह से धान में नमी है इसलिए धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू की जाए। हरियाणा में धान की खरीदी 25 सितंबर से शुरू होती है वहीं पंजाब में धान की खरीदी 1 अक्टूबर से होती है। वहीं किसानों का कहना है धान खरीदी तत्काल शुरू की जाए।किसानों का कहना है भारी बारिश की वजह से पहले ही उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में केन्द्र सरकार का धान खरीदी की तारीख बढ़ाने से उनका नुकसान दोगुना हो सकता है।

Related Articles

Back to top button