द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई, कहा- भारत ने रचा इतिहास

द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया। उनकी जीत पर बधाई देने वालों तांता शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हो गई हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।”

द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे पीएम मोदी

द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी उन्हें बधाई देने घर पहुंचे हैं। मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया।

Related Articles

Back to top button