देश में कोरोना वायरस से अब तक 543 लोगों की मौत, 17 हजार के पार मरीजों का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 265 हो गई है। इसमें 543 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2547 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो गई है।भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17265 तक हो गई है। इसमें 14175 सक्रिय मामले, 2546 ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 543 लोगों की मौत हो गई हैं।
महाराष्ट्र कोरोनावायरस संक्रमण के सबसे अधिक 4,203 मामलों और 223 मौतों के आंकड़ों के साथ महामारी के प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। इसके बाद 45 मौतों और 2,003 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है।

Related Articles

Back to top button