दिवाली से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से होगी 5G की शुरुआत, 2023 तक हर गांव में मिलेंगी सर्विसेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की  45वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी दिवाली से देश में रिलायंस जियो की 5G  सर्विसेस की शुरुआत की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस प्रकार जियो 5G  की शुरुआत भी 24 अक्टूबर से होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो 5जी True 5G होगा। यह 4जी पर बिल्कुल भी डिपेंड नहीं होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी के जरिये हम देश के सभी लोगों को जोड़ेंगे। जियो 5जी के जरिये हम अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ेंगे। जियो 5जी दुनिया में सबसे बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button