टोक्यो पैरालंपिक : जैवलिन थ्रो में लगातार 2 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए सुमित ने दिलाया दूसरा गोल्ड

भारत के पैरा एथलीट सुमित आंतिल ने जैवलिन थ्रो के F42 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का दूसरा गोल्ड है। सुमित आंतिल तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सुमित का बेस्ट थ्रो 5वें प्रयास में आया जिसमें उन्होंने 68.55 मीटर का थ्रो फेंका। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है।सुमित से पहले स्टार पैरा एथलीट और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र झाझरिया ने जैवलिन थ्रो में सोमवार को अपना तीसरा मेडल सिल्वर के रुप में जीता।देवेंद्र ने जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button