झारखंड की 16 सीटों पर मतदान जारी, झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी यह जानकारी

रांची। झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण की 16 सीटों पर आज वोटिंग जारी हैं। इन 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीटें संथाल परगना क्षेत्र में आती है, जो जेएमएम का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2014 में इन 16 सीटों में से जेएमएम ने 6 पर कब्जा जमाया था। वहीं, पांच सीटों पर भाजपा को मिली थी। कांग्रेस ने तीन और जेवीएम ने दो सीटें जीती थीं। झारखंड चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।
-झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी जगहों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है।
-झारखंड में 9 बजे तक 12.1 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट….

झारखंड के पांचवें चरण में राजमहल, बोरियो, बरहैट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौरैयाहाट, गोड्डा और महगामा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button