जोधपुर के बाद नागौर में भी हुई हिंसा, आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो गुट

राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जोधपुर में हिंसा थमने से पहले ही नागौर में भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। यह पूरी घटना नागौर शहर के किदवई मोहल्ले में हुई थी। इस घटना से लोगों में डर बना हुआ है।नमाज के बाद एक समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल नागौर में स्थिति नियंत्रण में है। तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी की जिससे पास में खड़े आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना ईद की नमाज अदा करने के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जोधपुर शहर में धारा 144 लागू

जोधपुर में तनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है गई है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानें बंद करवा दी गई। जोधपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। 4 मई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद किया गया है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में असामाजिक तत्वों ने जो कृत्य किया है। वह निंदनीय है। समाज कंटकों से सख्ती से निपटा जाएगा। दोनों ही पक्षों में जो धार्मिक भावानाएं भड़काते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर घटना में शामिल किसी भी जाति और धर्म के लोग हो. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  घटना के लिए सीएम गहलोत ने टीम गठित की है। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार और एडीजी लाॅ एंड आॅर्डर हवा सिंह घुमरिया टीम में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button