जैश-ए-मुहम्मद की रडार पर नागपुर के कई इलाके, बढ़ाई गई आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा

पाक समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद लगातार भारत में साजिश की फिराक में रहता है। इसी कड़ी में बड़ी खबर नागपुर से आ रही है। बताया जा रहा है कि नागपुर के कई इलाकों में जैश-ए-मुहम्मद ने रेकी की है। नागपुर के कई ठिकाने जैसे मोहम्मद के रडार पर है और यही कारण है कि नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा रेशमबाग स्थित हेडगेवार भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से खबर आई थी कि जैश-ए-मुहम्मद के कुछ आतंकी नागपुर के कुछ इलाकों में रेकी की थी। इसी को लेकर पुलिस ने पर सक्रिय हो गई है। हमने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है, इसकी जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि नागपुर के अहम इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।  कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही साथ लोगों को भी एतिहाद बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। नागपुर के कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button