जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार ने दी छात्रों को राहत, कहा जरूरत पड़ी तो बढ़ाएंगे रजिस्ट्रेशन की तारीख

जवाहर लाल नेहरू विश्ववद्यालय में जारी विवाद के केंद्र रहे वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने आज छात्रों को बड़ी राहत दी। जगदीश कुमार ने एलान किया कि यदि जरूरत पड़ी तो जेएनयू में रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई जाएंगी। बता दें कि अब से कुछ देर पहले जेएनयू वीसी ने मानवसंसाधन मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की है। आज दोपहर 3 बजे एचआरडी सचिव जेएनयू के छात्रों से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की पांच सदस्यीय टीम से शुक्रवार को मुलाकात की। इस टीम में विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार भी शामिल थे। यह आपात बैठक परिसर में जारी स्थिति पर चर्चा करने और छात्रों एवं प्रशासन के बीच मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी। जेएनयू के रजिस्ट्रार और तीन रेक्टर भी इस टीम का हिस्सा थे।

Related Articles

Back to top button