जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP के जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 6 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस में कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है और ये जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। ये वही जवान थे, जिनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी।

Related Articles

Back to top button