केजरीवाल ने वोटबैंक की राजनीति कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया : गिरिराज

पटना। केंद्रीय मंत्री व बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया।
भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता सिंह ने केजरीवाल पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, “केजरीवाल ने तुष्टिकरण से दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया। और कट्टरपंथी तैयार हो सके इसके लिए मौलवियों और सहायक को 18,000 रुपये की तनख्वाह दी जा रही है। शांति का संदेश देने वाले दिल्ली के मंदिर और उनके पुजारी दिल्ली का हिस्सा नहीं? वोट बैंक की राजनीति ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।”

Related Articles

Back to top button