केजरीवाल के घर के पास पहुंचे भाजपाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात

पंजाब पुलिस द्वारा शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करवाकर केजरीवाल ने तानाशाह जैसी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल से सवाल पूछना गुनाह है तो भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए वहां से तुरंत जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button