कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रियंका गांधी रायबरेली रवाना, लखनऊ प्रवास की अवधि बढ़ाई

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य पुलिस के साथ हुए विवाद के बाद अपने लखनऊ प्रवास की अवधि बढ़ा दी है। प्रियंका गांधी रविवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित पार्टी नेता सुनील श्रीवास्तव के परिवार वालों से मिलेंगी। ज्ञात हो कि 27 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद सुनील की मृत्यु हो गई थी।
रायबरेली के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका ने पार्टी नेताओं के साथ शनिवार की घटना को लेकर बैठक की और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम और जफर अली नकवी ने लखनऊ में सीएए प्रदर्शन के दौरान 19 दिसंबर को मारे गए मोहम्मद वकील के घर का दौरा किया। वकील की मौत गोली लगने से हुई थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ दौरे को लेकर उनके कार्यालय ने सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा प्रभारी को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में शिकायत की गई है कि लखनऊ के सर्किल अधिकारी (सीओ) ने प्रियंका की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए चेतावनी दी कि वे प्रियंका की आवाजाही को प्रतिबंधित रखे। उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। सीआरपीएफ महानिदेशालय के आईजी प्रदीप कुमार सिंह को लिखे पत्र में प्रियंका गांधी के कार्यालय ने बताया कि हजरतगंज के सर्किल ऑफिसर अभय मिश्रा ने प्रोटोकॉल को तोड़ा है।

Related Articles

Back to top button