कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज, रायबरेली के दौरे पर पहुंची सोनिया और प्रियंका

नई दिल्ली। आम चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। इस तरह के हालात के बीच कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है जिसमें 17 जून से संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। ए के एंटनी की अध्यक्षता में कांग्रेस इस बात पर मंथन करेगी कि संसद में सरकार की किस तरह से घेरेबंदी की जाए। इसके अलावा सोनिया गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर है।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कह चुके हैं कि वो अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी को अपने इस कदम पर विचार करना चाहिए।

इन सबके बीच यह खबर आई कि कांग्रेस में अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने कहा कि अभी फिलहाल उनके पास राहुल गांधी से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। ये बात अलग है कि मध्य प्रदेश से जुड़े कांग्रेस नेता असलम खान शेरवानी ने कहा था कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है तो वो दो साल के अंदर पार्टी में वो जान फूंक देंगे।

Related Articles

Back to top button