‘ऑपरेशन परिंदे’ में नए लुक में दिखेंगे राहुल देव

अभिनेता राहुल देव आगामी फिल्म ‘ऑपरेशन परिंदे’ में एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। वह बेसब्री से फिल्म के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। ‘ऑपरेशन परिंदे’ की कहानी जेल ब्रेक पर आधारित है।उन्होंने कहा, “स्क्रिप्ट के स्तर पर मुझे लगा कि यह बहुत रोचक है। यह एक ‘जेल ब्रेक’ की तरह है। एक व्यक्ति फरार हो जाता है और पुलिस अधिकारी उसकी तलाश में जुटते हैं। दोनों एक-दूसरे को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। मोंटी सिंह के मेरे चरित्र में गहराई है, वह भरोसेमंद है।”उन्होंने कहा, “रचनात्मक दृष्टिकोण से जो मुझे वास्तव में पसंद है, वह यह है कि इसमें घिसे-पिटे शब्दों के प्रयोग से बचा गया है। इसके किरदारों में परिपक्वता है।”‘ऑपरेशन परिंदे’ का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया है। इसका प्रिमियर 28 फरवरी को जी5 पर होगा। इसमें अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button