एम्स से घर लाया गया अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया है। अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12:07 मिनट पर उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। वे 66 साल के थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि जेटली की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी।

अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिडला अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे। इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे।

अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, वह राज्यसभा के सदस्य थे। जेटली का इलाज अमेरिका में हो चुका था। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, गत छह अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ।

Live Update….


– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

– भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। बीसीसीआई ने लिखा, बीसीसीआई श्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करता है। बीसीसीआई इस दुख की घड़ी में उनके वरिवार के साथ है।

– पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से जेपी नड्डा और हर्षवर्धन ने जेटली को श्रद्धांजलि दी।

– पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को एम्स अस्पताल से वापस उनके घर लाया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर यहीं उनका निधन हुआ था।

– अरुण जेटली के निधन पर रविशंकर प्रसाद बोले, कहा-हमारे वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन से गहरा शोक पहुँचा है। वे मेरे बड़े भाई की तरह थे और हम दोनों ने विद्यार्थी जीवन से 45 वर्षों तक साथ काम किया। वे अद्भुत नेतृत्व और असाधारण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं।

– अखिलेश यादव ने दी जेटली को श्रद्धांजलि, कहा- अरुण जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।

– बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि एक अलौकिक नेता एवं सफल जनप्रीतिनिधि के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं। उनकी कमी सदैव खलेगी।

– पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार कल दोपहर दो बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के असामयिक निधन पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है। उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्ति, सांसद और मंत्री के रूप में एक लंबी पारी खेली और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

– अरुण जेटली का पार्थिव शरीर आज उनके घर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित लाया जाएगा। अरुण जेटली का कल यानी रविवार को दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा। सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button