उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि, ‘उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है। उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं।’

समाचार एजेसीं ANI के मुताबिक, संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेताजी ने मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। नायडू ने इंडिया गेट पर बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सराहना की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘हम राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति नेताजी के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं, राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बोस का ऋणी है।’

Related Articles

Back to top button