इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन सिंह के खिलाफ दर्ज कराया केस, ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री है धमाकेदार

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा में दमदार केमिस्ट्री के बल पर दर्शकों का दिल जीतने वाले स्टार्स पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच अनबन की खबरें तो पहले से ही सुर्खियों में थीं, लेकिन अब दोनों के बीच विवाद का मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा है। जी हां, भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पवन और उनके परिवार उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने के साथ-साथ अश्लील टिप्पणी भी की।अक्षरा सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब पवन सिंह के इशारे पर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button