आम आदमी पार्टी यूपी में ऐसी सरकार बनाएगी जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगी-मनीष सिसोदिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र अब अयोध्या बनता जा रहा है। हाल में ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आप सांसद संजय सिंह के साथ रामलला के दर्शन किए थे। उसी के बाद आज मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के दौरे के दौरान तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी में ऐसी सरकार बनाएगी जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगी। दिल्ली में भी राम की कृपा से हमें सरकार चलाने का मौका मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button