अशोक तंवर ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी को दिया समर्थन, कहा-तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई में कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में बगावत करने और त्यागपत्र देने के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। अशोक तंवर ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह घोषणा की, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भी उपलब्ध थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब (समर्थन के बाद) तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई लड़ेगी। अशोक तंवर ने 5 अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

Related Articles

Back to top button