अरुण जेटली के निधन पर टीम इंडिया ने जताया दुख, मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया है। अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12:07 मिनट पर उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। वे 66 साल के थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि जेटली की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी।

अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिडला अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे। इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे।

अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, वह राज्यसभा के सदस्य थे। जेटली का इलाज अमेरिका में हो चुका था। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, गत छह अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ।

– गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

– भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर जताया दुख, मैदान पर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी।

– भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री अमित शाह दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अमित शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

– आरएसएस ने भी जेटली के निधन पर शोक जताते हुए बयान जारी किया है। सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत और माननीय सरकार्यवाह श्री सुरेश (भय्याजी) जोशी ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘प्रतिभाशाली, अध्ययनशील नेतृत्व वाले अरुण जेटली जी अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर आज प्रभु के चरणों में लीन हो गए। युवा आयु से उनका सामाजिक, राजनैतिक जीवन का आरंभ हुआ था। आज देश कई क्षेत्रों में विकास के पथ पर चल रहा है, ऐसी घड़ी में उनका योगदान आवश्यक भी था औ महत्वपूर्ण भी। उनके परिजनों की वेदना अनुभव करते हैं। हम सभी उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं।

– फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘अरुण जेटली सर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। हमने आज प्रमुख नेताओं में से एक को खो दिया है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

– कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नीतिज्ञ वक्ता,वैश्विक मंच से जनमंच और पार्लियामेंट से पार्टी कार्यालय तक सदैव सन्नद्ध स्वीकृत नेता, विधि-विशारद, अर्थशास्त्री, सौम्य-सुदर्शन व्यक्तित्व अरुण जेटली का असमय निधन भारतीय राजनिति की अपूरणीय क्षति है ! राज्यसभा-लोकसभा मौन हैं और ईश्वर की देवसभा “अरुण-सुषमा” से मुखर।

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

– भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। बीसीसीआई ने लिखा, बीसीसीआई श्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करता है। बीसीसीआई इस दुख की घड़ी में उनके वरिवार के साथ है।

– राबर्ट वाड्रा ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर कहा-मुझे श्री अरुण जेटली के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मुझे कुछ अवसरों पर उनसे मिलना याद है और वह एक बहुत ही सुखद व्यक्तित्व के रूप में सामने आए।उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

– भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी का निधन मेरे लिए अत्यंत असहनीय है। अरुण जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और भाजपा को समर्पित कर दिया। ईश्वर पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करें और एवं शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

– पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से जेपी नड्डा और हर्षवर्धन ने जेटली को श्रद्धांजलि दी।

– पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को एम्स अस्पताल से वापस उनके घर लाया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर यहीं उनका निधन हुआ था।

– केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक ऐसा शूरवीर जिसने मामूली साधनों की बदौलत करियर की शुरूआत की। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवदेना।

– अरुण जेटली के निधन पर रविशंकर प्रसाद बोले, कहा-हमारे वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन से गहरा शोक पहुँचा है। वे मेरे बड़े भाई की तरह थे और हम दोनों ने विद्यार्थी जीवन से 45 वर्षों तक साथ काम किया। वे अद्भुत नेतृत्व और असाधारण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं।

– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे दो बड़े नेताओं का एक के बाद हमे छोड़ जाना सभी के लिए वज्राघात जैसा है। अरुण जी की दिवंगत आत्मा को शांति मिले यही प्रार्थना। ॐ शांतिः।

– अखिलेश यादव ने दी जेटली को श्रद्धांजलि, कहा- अरुण जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।

– बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि एक अलौकिक नेता एवं सफल जनप्रीतिनिधि के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं। उनकी कमी सदैव खलेगी।

– पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार कल दोपहर दो बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के असामयिक निधन पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है। उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्ति, सांसद और मंत्री के रूप में एक लंबी पारी खेली और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

– अरुण जेटली का पार्थिव शरीर आज उनके घर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित लाया जाएगा। अरुण जेटली का कल यानी रविवार को दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा। सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button