अमेरिका: हर दिन औसतन 1,00,000 नए मामले, अस्पताल मरीजों से भरे

बाल्टीमोर. अमेरिका में हर दिन कोविड-19 के औसतन एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं, जो सर्दियों में चरम पर पहुंचे मामलों से अधिक हैं। यह दिखाता है कि वायरस का डेल्टा स्वरूप कितनी तेजी से देशभर में फैला है। देश में जून के अंत से ही हर दिन औसतन 11,000 मामले सामने आ रहे है। अब यह संख्या 1,07,143 हो गई है। अमेरिका को 1,00,000 औसत मामलों का आंकड़ा पार करने में करीब नौ महीने लगे। जनवरी की शुरुआत तक मामले करीब 2,50,000 पर पहुंच गए थे। 70 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी के टीकाकरण के बावजूद मामले बढ़े हैं। यह वायरस उन लोगों में तेजी से फैल रहा है जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अत्यधिक बढ़ गयी है और मरीजों के लिए कई अस्पतालों में बिस्तर मिलना मुश्किल हो गया है। ह्यूस्टन में अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की नयी लहर से स्थानीय स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था लगभग चरमरा गयी है जिससे कुछ मरीजों को शहर के बाहर के अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button