अंतिम चरण में 3 बजे तक 51.95 प्रतिशत वोटिंग, पालीगंज में EVM तोडी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 51.95 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान चल रहा है।
संसदीय सीटों के कई बूथों और दो विधानसभा क्षेत्रों में भी पुन: मतदान हो रहा है। इन सीटों में केरल के कन्नूर और कासरगोड, तमिलनाडु की धर्मपुरी, थेनी, तिरुवल्लूर, कुड्डलोर और ईरोड, हरियाणा के फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश का आजमगढ़, पश्चिम बंगाल का बांकुरा, आंध्र प्रदेश का चित्तूर संसदीय और चंदगिरी विधानसभा क्षेत्र और ओडिशा जिले के 34 विधानसभा प्रखंडों में हो रहा है। तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर, कर्नाटक में दो और पणजी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

– 59 लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 51.95 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। बिहार में 46.66 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 49.23, मध्य प्रदेश में 56.94, पंजाब में 48.18, उत्तर प्रदेश में 45.94, पश्चिम बंगाल में 63.10, झारखंड में 64.12 और चंडीगढ़ में 50.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

-बिहार के पालीगंज में भीड ने ईवीएम तोड दी। भीड बेकाबू होकर ईवीएम तोड दी। आरा में दो गुटों में हिंसक घटना हुई।

– लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण में 2 बजे तक 8 राज्यों की 59 सीटों पर 41.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

– पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परिवार के साथ डाला वोट।

-लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.85 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में 36.20, हिमाचल प्रदेश में 34.47, मध्य प्रदेश में 43.89, पंजाब में 36.66, उत्तर प्रदेश में 36.37, पश्चिम बंगाल में 47.55, झारखंड में 52.89 और चंडीगढ़ में 35.60 फीसदी मतदान हुआ है।

– हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक दूल्हे ने वोट डाला।

– लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण में 12 बजे तक 8 राज्यों की 59 सीटों पर 25.47 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

– लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण में 11 बजे तक 8 राज्यों की 59 सीटों पर 12.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

-मध्य प्रदेश: लोकसभा स्पीकर और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

-लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक बिहार-10.65%, हिमाचल प्रदेश- 0.87%, मध्य प्रदेश-7.16%, पंजाब-4.64%, यूपी-5.97%, प. बंगाल- 10.54, झारखंड-13.19%, चंडीगढ़ में 10.40% वोटिंग दर्ज की गई।

– केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने वोट डाल दिया है । इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि आज लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान है। मैं पूरे देश और खास तौर पर पटना साहिब के मतदाताओं से अनुरोध करता हूँ की एक मजबूत, ईमानदार और साहसी प्रधानमंत्री चुनने का ये मौका है और आपका एक वोट देश और दुनिया की दिशा निर्धारित करेगा। इस लिए भारी मतों से फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं।

Related Articles

Back to top button